पटियाला सलवार





आवश्यक नाप (जरूरत अनुसार)

ल० = 40”

हिप =36”

नाप निकलना :=> इसका नाप भी ''बेल्ट वाली सलवार'' की तरह ही निकाला जाता हैं !

1.       सलवार की लम्बाई =कूल ल० +3” एक्स्ट्रा -8”बेल्ट =40+3-8 =43-8 =35”

2.       बेल्ट की चौड़ाई =लगभग 7+1 एक्स्ट्रा =8”

3.       आसन की लम्बाई ;=> 1/3 * हिप +4 extra =1/3 *36 +4=12+4=16”

4.       कली की चौड़ाई =1/4 *हिप +2 =1/4 *36 +2=9+2=11“

5.       नेल्ट की लम्बाई = ½ * हिप +4 =1/2 *36+4= 18+4=22”

6.  पाट की लम्बाई :=>(Approx=कूल लम्बाई -4”)+8”बेल्ट

ड्राफ्ट बनाना :=>पटियाला सलवार के लिए कपड़ा ३ मीटर से 3 ½ मीटर चाहिए होता हैं, इसमें सबसे पहले पट पौचे की लम्बाई का निशाँन लगाकर और चौड़ाई का निशाँन लगाकर कपड़ा काट लिया जाता हैं तथा आगे बचे कपडे में बेल्ट निकाल ली जाती हैं! पट काटने के बाद जितना कपडा बचता हैं उसकी दो तह कर दी जाती हैं उसकी लम्बाई कलि की लम्बाई + आसन की लम्बाई के बराबर होना चाहिया ! एक साइड में कली की लम्बाई का निशान लगाकर उस निशान से आगे को 2½ पौचा की कलि का निशान लगाकर दूसरी साइड या विपरित्त दिसा में आसन 9 या 10 का लगाया जाता हैं, आसन के निशान से 2½ के निशान को मिलाया जाता हैं, इसे तिरछा मिलाया जाता हैं और काट दिया जाता हैं और इस कटे हूए कपडे को बचे हूए कपडे को पलट कर रख दिया जाता हैं और इसमें इसके बराबर की कली काट ली जाती हैं इसमें कली की चौड़ाई अधिक होती हैं!

बैल्ट :=> इसमें भी बेल्ट उसी तरह काटी जाती हैं! (बेल्ट की कटाई मैक्सिमम 8 की कटाई में रखी जाती हैं यह बेल्ट सिलने क बाद 6 बचनी चाहिए , बेल्ट की चौ० हिप से कम से कम 2 ज्यादा होती हैं यदी हिप 22” हो तो 3” एक्स्ट्रा 25” की कटाई करनी चाहिए!)